काठमांडू, 06 जुलाई । नेपाल में सबसे अधिक कमाई भारत की फिल्मों से ही होती है। इनमें भी दक्षिण भारतीय फिल्मों का दबदबा सबसे अधिक है। नेपाल में सर्वाधिक कमाई करने वाली १० फिल्मों में सभी भारत में निर्मित हैं और उनमें भी ६ फिल्में दक्षिण भारत की है, जो हिन्दी भाषा में डब करके दिखाई जाती हैं।
नेपाल में भारत की फिल्मों की लोकप्रियता का आलम यह है कि फिल्मों की रिलीज के दौरान सिनेमाघरों में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ती है। खासकर बड़े सितारों की फिल्में आने पर लोग सुबह से लेकर देर रात तक थिएटर पहुंचते हैं। पुष्पा, बाहुबली, आरआरआर जैसी फिल्मों का शो सुबह ४ बजे से चलाया जाता है और कड़ाके की ठंड में लोग उतनी सुबह भी सिनेमाघर पहुंचते हैं।
इसी लोकप्रियता को देखते हुए वितरक भारी रकम खर्च कर बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय फिल्मों को नेपाल लाते हैं, जिन्होंने नेपाली बॉक्स ऑफिस पर शानदार कारोबार किया है। नेपाल के चलचित्र विकास बोर्ड की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के अनुसार, नेपाल में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली शीर्ष 10 विदेशी फिल्मों ने 12 करोड़ से 24 करोड़ रुपये तक का कारोबार किया है। दिलचस्प बात यह है कि इस सूची में सभी फिल्में भारतीय हैं और इनमें दक्षिण भारतीय फिल्मों का दबदबा साफ दिखाई देता है।
1. 'पुष्पा 2: द रूल
पुष्पा 2: द रूल नेपाल में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली विदेशी फिल्म है। 5 दिसंबर 2024 को रिलीज हुई इस फिल्म ने 24 करोड़ 46 लाख 27 हजार 897 रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया। फिल्म के 8 लाख 52 हजार 486 टिकट बिके।
2. 'बाहुबली 2: द कन्क्लूज़न'
बाहुबली 2: द कन्क्लूज़न दूसरे स्थान पर है। प्रभाष अभिनीत इस फिल्म ने नेपाल में लगभग 20 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
3. 'केजीएफ: चैप्टर 2'
केजीएफ: चैप्टर 2' तीसरे स्थान पर है। फिल्म ने नेपाल में 19 करोड़ 80 लाख 1 हजार 84 रुपये का कारोबार किया, जबकि 6 लाख 97 हजार 994 टिकट बिके।
4. 'आरआरआर' चौथे स्थान पर है। एन टी रामाराव जूनियर और रामचंद्रन अभिनीत इस फिल्म ने 17 करोड़ 12 लाख 42 हजार 650 रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया। इसके 6 लाख 17 हजार 11 टिकट बिके।
5. 'एनिमल'
एनिकल पांचवें स्थान पर है। रणवीर कपूर अभिनीत इस फिल्म ने नेपाल में 16 करोड़ 56 लाख 38 हजार 783 रुपये की कमाई की। इसे 5 लाख 56 हजार 864 दर्शकों ने देखा।
6. 'जवान'
जवान छठे स्थान पर है। शाहरुख खान अभिनीत इस फिल्म ने नेपाल में 14 करोड़ 35 लाख 69 हजार 191 रुपये का कारोबार किया। इसके 4 लाख 76 हजार 987 टिकट बिके।
7. 'धुरंधर: द रिवेंज'
सातवें स्थान पर है। रनवीर सिंह अभिनीत इस फिल्म ने नेपाल में 13 करोड़ 39 लाख 83 हजार 816 रुपये की कमाई की। इसके 3 लाख 97 हजार 532 टिकट बिके।
8. 'पठान' आठवें स्थान पर है। शाहरुख खान की इस फिल्म ने नेपाल में 13 करोड़ 33 लाख 75 हजार 700 रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया। इसके 4 लाख 40 हजार 936 टिकट बिके।
9. 'कल्कि 2098 एडी' नौवें स्थान पर है। प्रभाष अभिनीत इस फिल्म ने नेपाल में 12 करोड़ 58 लाख 83 हजार 492 रुपये की कमाई की। इसे 3 लाख 65 हजार 341 दर्शकों ने देखा।
10. 'कांतारा: अ लेजेंड – चैप्टर वन'
यह दसवें स्थान पर है। ऋषभ शेट्टी अभिनीत इस फिल्म ने नेपाल में 12 करोड़ 35 लाख 33 हजार 515 रुपये का कारोबार किया। इसके 3 लाख 83 हजार 138 टिकट बिके।


















