सिलतरा में रोड सेफ्टी क्लास, सड़क सुरक्षा को लेकर दिया जागरूकता का संदेश

post

सिलतरा में रोड सेफ्टी क्लास, सड़क सुरक्षा को लेकर दिया जागरूकता का संदेश

रायपुर  सुरक्षित भव: फाउंडेशन द्वारा Mahendra Sponge and Power Ltd. के सहयोग से सिलतरा के फेज-2 इंडस्ट्रियल एरिया में रोड सेफ्टी क्लास का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना तथा सुरक्षित यातायात व्यवहार को बढ़ावा देना रहा।

कार्यक्रम का संचालन सुरक्षित भव: फाउंडेशन की डिप्टी डायरेक्टर डॉ. निधि अग्रवाल ने किया। उन्होंने उपस्थित अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए सड़क सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में फाउंडेशन के डायरेक्टर केशव राव ने संस्था के गठन और उद्देश्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुरक्षित भव: फाउंडेशन पिछले 14 वर्षों से सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में लगातार काम कर रहा है। उन्होंने संस्था की उपलब्धियों और सड़क सुरक्षा को लेकर किए जा रहे जागरूकता अभियानों की जानकारी भी साझा की।

Mahendra Sponge and Power Ltd. के डायरेक्टर मुनीश महाजन ने सड़क सुरक्षा को संस्थागत जिम्मेदारी बताते हुए कर्मचारियों और वाहन चालकों में सुरक्षित व्यवहार की आदत विकसित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सुरक्षित कार्यस्थल के साथ सुरक्षित यातायात भी जरूरी है।

इसके बाद ट्रैफिक टीचर टीके भोई ने यातायात नियमों के व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने सुरक्षित वाहन संचालन, यातायात नियमों के पालन और सड़क पर जिम्मेदार व्यवहार को दुर्घटनाओं से बचाव का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।

कार्यक्रम के दौरान हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करने और निर्धारित गति सीमा का पालन करने जैसे महत्वपूर्ण सुरक्षा संदेश दिए गए।




You might also like!




Advertisment