केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कल खरीफ और आगामी रबी ऋतुओं के लिए उर्वरक विभाग की तैयारियों की समीक्षा की।
नई दिल्ली में आयोजित बैठक में उर्वरक विभाग के सचिव और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। श्री नड्डा ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि उर्वरक की स्थिति संतोषजनक बनी हुई है।
उन्होंने कहा कि किसानों को उर्वरकों की निरंतर, निर्बाध आपूर्ति और समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बनी हुई है।


















