एफआईएच हॉकी विश्व कप: भारतीय महिला टीम आज ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी


खेल 23 August 2026
post

एफआईएच हॉकी विश्व कप: भारतीय महिला टीम आज ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी

एफआईएच हॉकी विश्व कप में भारतीय महिला टीम आज रात ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी। सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए भारत को यह मैच जीतना ही होगा। पूल ई का यह मैच रात 10:30 बजे शुरू होगा।
 
भारत का क्वालीफाई करना चीन और नीदरलैंड के बीच होने वाले पहले मैच के परिणाम पर भी निर्भर करेगा।
 
भारत को चीन की हार की जरूरत है। अगर चीन जीत जाता है, तो ऑस्ट्रेलिया पर जीत के बावजूद भी भारत टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा।
 
नीदरलैंड छह अंकों के साथ पहले ही सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुका है। चीन के दो अंक हैं, जबकि भारत और ऑस्ट्रेलिया के एक-एक अंक हैं। इसलिए, सेमीफाइनल की दौड़ में शामिल तीनों टीमों के लिए यह मैच जीतना बेहद जरूरी है।

You might also like!




Advertisment