पालक के फायदे

post

पालक के फायदे

लक (palak) की पौष्टिकता की जितनी बखान करेंगे, वह कम ही होगी, क्योंकि पालक में मिनरल्स और विटामिन्स भरपूर मात्रा में पाये जाते हैं। पालक एक ऐसी सब्जी है, जिसे हर कोई खाना पसंद करता है, लेकिन बहुत कम लोग ही जानते होंगे कि पालक औषधीय रुप से भी प्रयोग में लाई जाती है। आपने भी पालक खाया होगा, लेकिन इन जरूरी जानकारियों के बारे में नहीं जानते होंगे। चलिये अब पालक के फायदे (palak benefits) के बारे में जानते हैं कि यह किन-किन बीमारियों में कैसे फायदेमंद हैं

पालक (palak)  एक ऐसी सब्जी है जो अपनी पौष्टिकता के कारण सुपरफूड मानी जाती है। शाकाहारी हो या मांसाहारी, सभी लोग इस सुपरफूड से कई तरह के पकवान बनाकर खाते हैं। पालक से सूप, दलिया, सब्जी (palak ki sabji), साग, सलाद, दाल, खिचड़ी जैसे बहुत तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं। पालक के पत्ते का विरेचक गुण यानि मलाशय को साफ करने में मदद करने तथा शरीर की हानिकारक चीजों को पेशाब के रास्ते बाहर निकालने में सहायता करता है। पालक के सेवन से खाना अच्छी तरह से हजम होने में मदद मिलती है। 

इसके पत्ते जितने काटे जाते हैं उतनी ही तेजी से बढ़ते हैं। इसकी जड़ गुच्छेदार होती है। जड़ छोटी, सीधी और लगभग 30-60 सेमी ऊंची होती है। इसके पत्ते सीधे, एकांतर होते हैं। पत्तों में बीच का भाग बड़ा, मांसल होता है। इसके फूल हरे-पीले रंग के होते हैं।

अन्य भाषाओं में पालक के नाम (Name of Spinach in Different Languages) 

पालक का वानस्पतिक नाम Spinacia  oleracea Linn. (स्पाइनेसिया ओलेरेसिया) Syn-Spinaciainermis Moench है, और यह Chenopodiaceae (कीनोपोडिएसी) कुल की है। पालक को दुनिया भर में इन नामों से भी जाना जाता हैः-

You might also like!




Advertisment