रायपुर, 11 अगस्त । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मंगलवार को जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11:50 बजे मुख्यमंत्री निवास से पुलिस ग्राउंड हेलीपेड पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 12:00 बजे हेलीकॉप्टर से जशपुर के लिए रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री दोपहर 1:20 बजे सलियाटोली हेलीपेड पहुंचेंगे। वहां से वे सड़क मार्ग से कुनकुरी जाएंगे और दोपहर 1:30 बजे से 3:30 बजे तक आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे।
तिरंगा यात्रा के कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री शाम 3:30 बजे कुनकुरी से रवाना होकर शाम 4:00 बजे बगिया पहुंचेंगे। बगिया में उनका रात्रि विश्राम निर्धारित है।


















