सरकार कोयला क्षेत्र में निजी निवेश को बढ़ावा देने के लिए उठा रही ठोस कदम: जी. किशन रेड्डी


व्यापार 06 August 2026
post

सरकार कोयला क्षेत्र में निजी निवेश को बढ़ावा देने के लिए उठा रही ठोस कदम: जी. किशन रेड्डी

नई दिल्ली, 06 अगस्त । केंद्र सरकार कोयला क्षेत्र में निजी निवेश को बढ़ावा देने के लिए ठोस कदम उठा रही है। केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कोयला मंत्रालय से जुड़ी सांसदों की सलाहकार समिति की बैठक के दौरान ये बात कही।

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने मंत्रालय से जुड़ी सांसदों की सलाहकार समिति की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बात कही। रेड्डी ने कहा कि वाणिज्यिक कोयला खनन पिछले 12 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में शुरू किए गए अनेक सुधारों का उत्कृष्ट उदाहरण है।

उन्होंने सदस्यों को सूचित किया कि वाणिज्यिक कोयला खदानों की नीलामी के 14 चरण पूरे हो चुके हैं और 15वां चरण वर्तमान में प्रक्रियाधीन है। उन्होंने बताया कि वाणिज्यिक कोयला खनन ने कोयला क्षेत्र को अधिक प्रतिस्पर्धी और कुशल बनाया है। उन्होंने कहा कि पारदर्शी नीलामी प्रक्रिया ने प्रतिस्पर्धा और निवेश को बढ़ावा देकर भारत के कोयला क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन किया है।

नीलामी प्रक्रिया का जिक्र करते हुए रेड्डी ने कहा कि कोयला मंत्रालय उद्योग निकायों और निजी कंपनियों के साथ सक्रिय रूप से जुड़कर जागरूकता बढ़ाने और व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए रोड शो और हितधारक परामर्श आयोजित कर रहा है।

मंत्रालय ने बताया कि इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय कोयला और खान मंत्री ने की। समिति के सदस्यों के अलावा, कोयला मंत्रालय के सचिव विक्रम देव दत्त, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी और कोयला क्षेत्र के सार्वजनिक उपक्रम क्षेत्र के सदस्य भी इस बैठक में उपस्थित थे।

You might also like!




Advertisment