नेपालः अकेले रसुवा जिले में हादसे के बाद 178 भारतीयों समेत 517 विदेशी पर्यटकों का संपर्क टूटा


विदेश 27 August 2026
post

नेपालः अकेले रसुवा जिले में हादसे के बाद 178 भारतीयों समेत 517 विदेशी पर्यटकों का संपर्क टूटा

काठमांडू, 27 अगस्त । नेपाल के भोटेकोशी में आई भीषण बाढ़ के कारण रसुवा जिले से 517 विदेशी पर्यटक संपर्कविहीन हो गए हैं। नेपाल पर्यटन बोर्ड ने गुरुवार दोपहर 1 बजे तक के आंकड़ों के आधार पर यह जानकारी दी है।

बोर्ड के अनुसार, इनमें 178 भारतीय पर्यटक शामिल हैं। इसके अलावा अमेरिका के 65, यूक्रेन के 53, मलेशिया के 51, ब्रिटेन के 33, ऑस्ट्रेलिया के 35 और कनाडा के 25 पर्यटक अभी तक संपर्क में नहीं आए हैं। इसी तरह सिंगापुर से नेपाल घूमने आए 9 पर्यटक तथा रूस और जर्मनी के 8-8 पर्यटक भी रसुवा से संपर्कविहीन हैं। लातविया और दक्षिण अफ्रीका के 6-6, न्यूजीलैंड और जापान के 5-5, फ्रांस के 4 तथा स्पेन के 3 पर्यटक संपर्क में नहीं हैं। इसके अलावा इटली, आयरलैंड, कजाकिस्तान, नीदरलैंड और पुर्तगाल के 2-2 पर्यटक संपर्कविहीन हैं। पर्यटन बोर्ड के अनुसार, बेलारूस, बुल्गारिया, फिनलैंड, हंगरी, इजरायल, लिथुआनिया, फिलीपींस, सर्बिया, स्वीडन और स्विट्जरलैंड के एक-एक पर्यटक संपर्क में नहीं हैं। बोर्ड की तरफ से बताया गया कि बाढ़ के कारण 127 नेपाली आंतरिक पर्यटक भी संपर्कविहीन हो गए हैं।

You might also like!




Advertisment