आलोचनाओं के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने रूसी डीजल सौदे का बचाव किया


विदेश 14 October 2026
post

आलोचनाओं के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने रूसी डीजल सौदे का बचाव किया

रूस के साथ डीजल सौदे को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रूसी डीजल को वैश्विक बाजारों में जारी करने के समझौते का बचाव करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य ईंधन की ऊंची कीमतों को कम करना है और यह अमेरिका के लिए नहीं है।

ट्रम्प ने पिछले शुक्रवार को कहा कि रूस 3 लाख टन से अधिक डीजल की आपूर्ति करेगा, जिसके बाद नवंबर में 5 लाख टन और उसके बाद 10 लाख टन की आपूर्ति की जाएगी। अमेरिकी वित्त विभाग ने 7 अप्रैल, 2027 तक रूसी डीजल शिपमेंट पर लगे प्रतिबंधों में ढील देने वाला एक अस्थायी लाइसेंस जारी किया है।

You might also like!




Advertisment