प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से व स्तनपान कराने वाली महिलाओं को मिल रही आर्थिक सहायता


छत्तीसगढ़ 13 October 2026
post

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से व स्तनपान कराने वाली महिलाओं को मिल रही आर्थिक सहायता

राजनांदगांव । प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण और आर्थिक संबल की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। योजना अंतर्गत मिलने वाली आर्थिक सहायता से महिलाएं गर्भावस्था के दौरान पौष्टिक आहार, आवश्यक दवाइयों, स्वास्थ्य जांच तथा नवजात शिशु की देखभाल से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने में सक्षम हो रही हैं। योजना से महिलाओं को मातृत्व के इस महत्वपूर्ण पड़ाव में आवश्यक सहयोग मिल रहा है। 

इसी कड़ी में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम मचानपार निवासी प्रियंका साहू लाभान्वित हुई हैं। साहू ने बताया कि योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता उनके लिए काफी उपयोगी साबित हुई है। उन्होंने प्राप्त राशि का उपयोग गर्भावस्था के दौरान मां और बच्चे के बेहतर पोषण के लिए फल, दाल, दूध, दलिया सहित अन्य पौष्टिक आहार खरीदने में किया। प्रियंका साहू ने बताया कि योजना से प्राप्त राशि चिकित्सकीय सलाह के अनुसार आवश्यक दवाइयां खरीदने तथा समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने के लिए अस्पताल आने-जाने में होने वाले खर्चों को पूरा करने में भी मददगार रही है। इसके अलावा नवजात शिशु के लिए डायपर, कपड़े तथा मां और बच्चे की स्वच्छता एवं साफ-सफाई से संबंधित आवश्यक सामग्री खरीदने में भी राशि का उपयोग किया गया है। उन्होंने योजना के माध्यम से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु भैया के प्रति आभार व्यक्त किया है।

You might also like!




Advertisment