कोरियन स्किन केयर के बारे में सभी ने अच्छे से सुना ही होगा.कोरियन वाला निखार पाने के लिए लोग अधिकतर लड़कियां काफी कुछ चीजों को अपने चेहरे पर लगाती हैं लेकिन फिर भी कुछ असर देखने को नहीं मिलता है. आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपनी स्किन केयर ठीक से नहीं कर पाते हैं, जिस वजह से कई सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. अगर आप भी अपनी स्किन से डेड स्किन सेल्स को हटाकर ग्लोइंग और कोरियन वाला निखार पाना चाहती हैं, तो आप इस चावल के पानी को चेहरे को लगा सकते हैं. आइए आपको बताते हैं कि आप इस तरह से अपने चेहरे पर चावल के पानी को लगा सकते हैं|
आपको 2 से 3 कप चावल को एक बाउल में भिगो देना है और फिर 1 घंटे के बाद इसके पानी को आपको अच्छे से छान लेना है और सारे पानी को अलग कर देना है. अब निकलने हुए पानी में आप एलोवेरा, गुलाबजल भी मिला सकते हैं और फिर रूई की मदद से चेहरे पर इसको लगा सकते हैं|
चेहरे पर चावल का पानी लगाने के फायदे:
1. झाइयां कम: अगर आप महीनेभर तक अपने चेहरे पर चावल का पानी रोजाना लगाते हैं, तो झाइयां कम हो सकती हैं और आपकी स्किन काफी ज्यादा खिली-खिली नजर आ सकती है|
2. स्किन स्मूद और सॉफ्ट : चावल के पानी को चेहरे पर अलग आप रोजाना लगाते हैं, तो आपकी स्किन काफी ज्यादा स्मूद और सॉफ्ट बनती है. आपकी खूबसूरती इतनी बढ़ जाएगी, कि हर कोई आपकी तारीफ करते नजर आएगा|
3. कोरियन ग्लास स्किन: अगर आप स्किन को कोरियन ग्लास स्किन पाना चाहते हैं, तो आप चावल का पानी लगा सकते हैं. ये आपकी स्किन को खिला-खिला कर देगा और सारी डेड स्किन को सारी बाहर निकाल देगा|















