रायगढ़ में प्रेस क्लब भवन का भूमि पूजन आज, पत्रकारों को मिलेगा स्थायी ठिकाना

post

रायगढ़ में प्रेस क्लब भवन का भूमि पूजन आज, पत्रकारों को मिलेगा स्थायी ठिकाना

रायगढ़ 02 मई । वर्षों की प्रतीक्षा, निरंतर संघर्ष और अथक प्रयासों के बाद रायगढ़ के पत्रकारों को अब अपनी पहचान का स्थायी ठिकाना मिलने जा रहा है। शहर के पत्रकारिता जगत के लिए यह एक ऐतिहासिक अवसर होगा, जब आज शनिवार काे नगर विधायक एवं प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तावित प्रेस क्लब भवन निर्माण का विधिवत भूमि पूजन करेंगे।

यह महत्वपूर्ण उपलब्धि प्रेस क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। प्रेस क्लब अध्यक्ष हेमंत थवाईत एवं सचिव नवीन शर्मा के नेतृत्व में पूरी टीम ने इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए लगातार पहल, समन्वय और संघर्ष किया।

प्रेस क्लब भवन केवल एक संरचना नहीं होगा, बल्कि यह पत्रकारों के संवाद, चिंतन और सशक्त अभिव्यक्ति का प्रमुख केंद्र बनेगा। इससे जिले की पत्रकारिता को नई दिशा और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

इसके साथ ही, पत्रकारों के लिए प्रस्तावित आवासीय कॉलोनी को लेकर भी उम्मीदें प्रबल हो गई हैं। यदि यह योजना साकार होती है, तो यह पत्रकारों के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।

You might also like!




Advertisment