प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर सुभाषितम् साझा कर सज्जन मनुष्य को चन्द्रमा जैसा बताया


देश 07 August 2026
post

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर सुभाषितम् साझा कर सज्जन मनुष्य को चन्द्रमा जैसा बताया

नई दिल्ली, 07 अगस्त । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रोज की तरह आज प्रातः अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में सज्जन मनुष्य की तुलना चन्द्रमा से की। उन्होंने चंद्रमा और सज्जन हृदय के गुणों का भी उल्लेख किया। प्रधानमंत्री ने एक्स पर सुभाषतिम् साझा किया, ''किं चन्द्रमाः प्रत्युपकारलिप्सया करोति गोभिः कुमुदावबोधनम्। स्वभाव एवोन्नतचेतसां सतां परोपकारव्यसनं हि जीवितम्॥ ''

प्रधानमंत्री मोदी के एक्स हैंडल पर इसका अर्थ बताया गया है, ''चंद्रमा किसी प्रत्युपकर इच्छा से अपनी किरणों द्वारा कुमुदनी को प्रकाशित नहीं करता। अपितु यह उसका स्वाभाविक गुण है। उसी प्रकार महान और उदार हृदय सज्जन बिना किसी स्वार्थ या अपेक्षा के दूसरों का हित करते हैं, क्योंकि परोपकार उनके स्वभाव में होता है।''

सुभाषितम् के रूप में साझा किया गया यह श्लोक महान कवि भवभूति का है। इसका उल्लेख रसिकलक्षण अर्थात रसिकजीवन, शाङ्गधरपद्धति और सुभाषितरत्नभाण्डागारम् में मिलता है।

You might also like!




Advertisment