मैग्नस कार्लसन ने लगातार दूसरे वर्ष ईस्पोर्ट्स विश्व कप शतरंज खिताब जीता।


खेल 16 August 2026
post

मैग्नस कार्लसन ने लगातार दूसरे वर्ष ईस्पोर्ट्स विश्व कप शतरंज खिताब जीता।

शतरंज में, विश्व नंबर 1 मैग्नस कार्लसन ने लगातार दूसरे वर्ष ईस्पोर्ट्स विश्व कप का खिताब जीता है। उन्होंने फ्रांस के पेरिस में बेलारूसी ग्रैंडमास्टर डेनिस लाज़ाविक को 2-0 से हराया। टीम लिक्विड का प्रतिनिधित्व करते हुए, 35 वर्षीय नॉर्वेजियन खिलाड़ी पूरे टूर्नामेंट में अपराजित रहे। 
 
इस बीच, अमेरिकी ग्रैंडमास्टर हिकारू नाकामुरा ने अलीरेज़ा फ़िरोज़जा को 4-1 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। कांस्य पदक के लिए हुए इस मुकाबले में तकनीकी समस्याओं और इंटरनेट कनेक्शन में बार-बार रुकावट आने के कारण काफी उथल-पुथल मची रही।

चैंपियनशिप का प्रारूप तीन सेटों का था, जिसमें पहले दो सेटों में चार-चार गेम खेले गए और जरूरत पड़ने पर अंतिम दो गेम का सेट टाईब्रेकर के रूप में रखा गया था।

You might also like!




Advertisment