राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान ने साइबर कुश्ती 2026 नामक एक राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा और कृत्रिम बुद्धिमत्ता हैकाथॉन का शुभारंभ किया है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने कहा कि इस हैकाथॉन का उद्देश्य साइबर सुरक्षा मूल्यांकन में मानवीय निर्णय क्षमता का परीक्षण और पहचान करना है।
साइबर कुश्ती 2026 के लिए पंजीकरण कल से शुरू हो गया है और अगले महीने की 10 तारीख तक खुला रहेगा। मंत्रालय ने बताया कि इसमें भाग लेना निःशुल्क है और तीन सदस्यीय टीमों में छात्र और स्वतंत्र शोधकर्ता भाग ले सकते हैं।
मंत्रालय ने यह भी जानकारी दी कि विजेता टीम को 'साइबर केसरी 2026' की उपाधि से सम्मानित किया जाएगा और उन्हें पारंपरिक गदा भेंट की जाएगी, जबकि उपविजेताओं को क्रमशः 'रुस्तम' और 'पहलवान' की उपाधि से नवाजा जाएगा।

















