रायपुर, 17 जनवरी । पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि असम में भाजपा के नेतृत्व वाली हिमंत विश्व सरमा की सरकार सबसे भ्रष्ट सरकार है। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस कड़ा मुकाबला करेगी।
असम विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिल्ली के दौरे से लौटने ने बाद शनिवार को मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि हिमंत बिश्व सरमा के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार देश की सबसे भ्रष्ट सरकार है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधानसभा चुनाव में कड़ा मुकाबला देगी।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया से चर्चा में कहा कि दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, केसी वेणु गोपाल से चर्चा हुई। असम विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई। 20 तारीख को गुवाहाटी में प्रेस कॉन्फ्रेंस होगा। 21 से 28 तक जोनल कार्यकर्ता सम्मेलन होगा।
वहीं परिवारवाद को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा में आंतरिक प्रजातंत्र नहीं, तानाशाही है। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष मजदूर के लड़के हैं।पहले ब्लॉक अध्यक्ष भी थे और राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। अभी जो भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष बने, वह किस प्रक्रिया के तहत बने हैं?
---------------
भाजपा की नेतृत्व वाली हिमंत सरकार सबसे भ्रष्ट : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश











.jpg)








