बॉलीवुड सेलिब्रिटीज अक्सर अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में रहते हैं। उनके फैंस अक्सर अपने पसंदीदा सेलेब्स की लाइफस्टाइल, फिटनेस रूटीन, मॉर्निंग रूटीन और डेली हैबिट्स के बारे में जानना चाहते हैं। फिटनेस को ध्यान में रखते हुए अपने सुबह की शुरुआत हेल्दी तरीके से करते हैं।
ऐसे में आपने सुना होगा कि ज्यादातर सेलेब्स अपनी मॉर्निंग रूटीन में घी को शामिल करते हैं। घी उनकी मॉर्निंग रूटीन का सबसे अहम हिस्सा होती है। घी को अपनी मॉर्निंग रूटीन में शामिल करने वाली एक्ट्रेसेस में जान्हवी कपूर, शिल्पा शेट्टी, कृति सेनन, मलाइका अरोड़ा का नाम शामिल है।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि रोजाना सुबह खाली पेट एक चम्मच घी खाने से क्या होता है। डॉ। शुभम वात्स्या ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर बताया है कि सुबह खाली पेट एक चम्मच घी खाने से क्या होता है।
1. पाचन तंत्र के लिए वरदान
घी आपके पेट की आंतरिक परत को चिकना करता है। यह ब्यूटिरिक एसिड से भरपूर होता है, जो आंतों की सूजन को कम करता है और पाचन को सुचारू बनाता है। अगर आपको कब्ज की समस्या रहती है, तो यह लुब्रिकेंट का काम करके मल त्याग को आसान बनाता है।
इसे कैसे खाएं?
मात्रा: शुरुआत में सिर्फ आधा से एक चम्मच लें।
तरीका: घी खाने के बाद एक गिलास गुनगुना पानी जरूर पिएं।
सावधानी: इसे लेने के कम से कम 30-45 मिनट बाद तक कुछ न खाएं।










.jpg)







