रोजाना 1 महीने तक संतरा खाने से कौन सी बीमारी दूर होती है? जानें फायदे और सेवन का तरीका


सेहत/स्वाद 05 December 2025
post

रोजाना 1 महीने तक संतरा खाने से कौन सी बीमारी दूर होती है? जानें फायदे और सेवन का तरीका

सर्दियों के मौसम में कई मौसमी सब्जियां आती हैं जिन्हें सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है और संतरा उन्हीं में से एक है. रोजाना एक महीने तक संतरा(santra khane ke fayde) खाने से शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं.

क्योंकि इसमें विटामिन सी, विटामिन ए, फाइबर, पोटैशियम, कैल्शियम, कोलीन और एंटीऑक्सीडेंट जैसे तमाम गुण पाते हैं. इसमें मौजूग विटामिन सी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मददगार है. तो चलिए जानते हैं किन लोगों को करना चाहिए इस फल का सेवन.

कैसे करें संतरे का सेवन-

संतरे को आप डाइट में कई तरह से शामिल कर सकते हैं. इसे फल के रूप में खा सकते हैं, सलाद में शामिल कर सकते हैं और जूस का सेवन भी कर सकते हैं.

सामग्री-

  • संतरा
  • चीनी (वैकल्पिक)
  • नमक (वैकल्पिक)

विधि-

संतरे को अच्छी तरह से धो लें और उन्हें एक साफ कपड़े से पोंछ लें. संतरे को छील लें और उन्हें एक जूसर में डालें. जूसर को चलाएं और संतरे का जूस निकालें. अगर आप चाहते हैं कि आपका जूस मीठा हो, तो इसमें चीनी मिलाएं. अगर आप चाहते हैं कि आपके जूस में एक हल्का नमकीन स्वाद हो, तो इसमें नमक मिलाएं. संतरे का जूस तैयार है. इसे तुरंत फ्रेश पिएं.

संतरा के फायदे- 

1. इम्यूनिटी-

संतरे को विटामिन सी का अच्छा सोर्स माना जाता है जो इम्यूनिटी को बढ़ाने में मददगार है. अगर आप भी ठंड के मौसम में इम्यूनिटी को मजबूत और संक्रमण से बचना चाहते हैं तो संतरे के जूस का सेवन कर सकते हैं.

2. पाचन-

पाचन की समस्या से रहते हैं परेशान तो रोजाना करें संतरे का सेवन. क्योंकि इसमें फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो पेट को हेल्दी रखने में मदद कर सकता है. 

3. स्किन-

संतरे में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो स्किन को हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं. 

4. वजन घटाने-

अगर आप भी हेल्दी तरीके से अपने वजन को कम करना चाहते हैं तो ठंड के मौसम में संतरे को डाइट का हिस्सा बना लें. 


You might also like!




Advertisment