विद्या फाउंडेशन ने शासकीय स्कूल छावनी के छात्रों को बांटी चरण पादुका

post

विद्या फाउंडेशन ने शासकीय स्कूल छावनी के छात्रों को बांटी चरण पादुका

भिलाई  l सामाजिक संस्था विद्या फाउंडेशन ने गीतांजलि कौशिक के सहयोग से छावनी स्थित शासकीय मिडिल प्राइमरी स्कूल के छात्रों को चरण पादुका वितरित की। 

चरण पादुका मिलते ही बच्चों के चेहरे पर एक अलग मुस्कान देखी गई। इस पुनीत कार्य के लिए शिक्षकों और छात्रों ने विद्या फाउंडेशन और टीम के लोगों को साधुवाद दिया और संस्था के कार्यों की प्रशंसा भी की। 

इस दौरान विद्या फाउंडेशन से रश्मि सागर , खुशबू शेट्टी , वाय राजेंद्र राव , सलाहकार पर्यटन मंडल गीतांजलि कौशिक सोशल वर्कर , रेड ड्रॉप संयोजक सुरज साहू सिगमा फाउंडेशन डायरेक्ट कबीर साहू , रामकुमार साहू समाज सेवी सुमित बैठा उपस्थित थे। 

You might also like!




Advertisment