नेपाल में गोहत्या पर रोक और बीफ की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग


विदेश 25 August 2026
post

नेपाल में गोहत्या पर रोक और बीफ की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग

काठमांडू, 25 अगस्त । जय नेपाल पार्टी ने नेपाल में गोहत्या को रोकने और होटल तथा रेस्टोरेंटों में बीफ (गाय के मांस) की बिक्री-वितरण पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए एक अभियान की शुरुआत की है।

पार्टी ने गाय के नेपाल का राष्ट्रीय पशु होने की बात याद दिलाते हुए उल्लेख किया है कि इसका सम्मान और संरक्षण करना सभी का कर्तव्य है।

अध्यक्ष धवलशमशेर राणा ने बताया कि 'गोहत्या को ना कहें' के मुख्य नारे के साथ शुरू किए गए इस अभियान के माध्यम से होटल और रेस्टोरेंट व्यवसायियों से बीफ न बेचने का विशेष आग्रह किया गया है।

उनका कहना है कि नेपाल की धार्मिक, सांस्कृतिक और कानूनी मान्यताओं के अनुरूप राष्ट्रीय पशु का संरक्षण होना अनिवार्य है। जय नेपाल पार्टी ने गोवंश की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाने के लिए सरकार और संबंधित निकायों का ध्यान भी आकर्षित किया है।

You might also like!




Advertisment