जनसुनवाई : आंगनवाड़ी सहायिका की भर्ती में धांधली, ग्रापं बिना कार्य के लाखों रुपये की शासकीय राशि के गबन का आरोप

शहर 25 August 2026
post

जनसुनवाई : आंगनवाड़ी सहायिका की भर्ती में धांधली, ग्रापं बिना कार्य के लाखों रुपये की शासकीय राशि के गबन का आरोप

अनूपपुर, 25 अगस्त । मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में मंगलवार को हुई जनसुनवाई में दो गंभीर शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें आंगनवाड़ी सहायिका की भर्ती में धांधली और दबाव बनाने का आरोप शामिल है, जबकि दूसरे मामले में ग्राम पंचायत में बिना कार्य किए लाखों रुपये की शासकीय राशि के गबन की शिकायत की गई है।

कलेक्टर रत्नाकर झा ने ने 66 आवेदकों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का परीक्षण कर नियमानुसार त्वरित एवं संतुष्टिपूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में पुष्पराजगढ़ तहसील के ग्राम बकान से संबंधित है। यहां की निवासी तिहरिया देवी ने जिला महिला एवं बाल विकास विभाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रार्थिया के अनुसार, ग्राम 'बकान' स्थित आंगनवाड़ी केंद्र 'ऊपर टोला' में सहायिका पद के लिए जारी अंतिम चयन मेरिट सूची में उनका नाम प्रथम स्थान पर था। इसके बावजूद, विभाग द्वारा चौथी रैंक की आवेदिका सुनीता देवी यादव का पक्ष लेते हुए अनुचित तरीके से नियुक्ति प्रतिवेदन तैयार कर लिया गया। तिहरिया देवी का आरोप है कि यह प्रतिवेदन उनसे छुपाया जा रहा है और जिला कार्यक्रम अधिकारी (DPO) द्वारा उन पर सहमति देने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि संचालनालय महिला एवं बाल विकास भोपाल के भर्ती नियमों को दरकिनार कर, चौथी रैंक वाली आवेदिका के बिना सील-हस्ताक्षर वाले दस्तावेजों को मान्य किया गया। प्रकरण जारी रहने के दौरान भी विभागीय अधिकारियों की संबंधित आवेदिका से फोन पर गोपनीय बातचीत हो रही है, जो सांठगांठ की ओर इशारा करती है। प्रार्थिया ने दबाव बनाने के मामले को संज्ञान में लेकर उन्हें तत्काल नियुक्ति पत्र प्रदान करने की मांग की है।

तहसील कोतमा की ग्राम पंचायत गोहन्द्रा के निवासी मनोज कुमार बर्मन, हीरालाल केवट, रज्जू ढीमर, शिवकुमार बर्मन सहित अन्य ग्रामीणों ने मनरेगा कार्यों में भारी वित्तीय अनियमितता की शिकायत प्रस्तुत की। ग्रामीणों ने मनरेगा पोर्टल के सामग्री रजिस्टर का हवाला देते हुए बताया कि धरातल पर बिना कोई कार्य कराए शासकीय राशि का आहरण कर लिया गया है। ग्रामीणों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, वसुधा वंदन वाटिका विकास कार्य (27,900 रुपये) और खेत तालाब निर्माण (55,000 रुपये) जैसे कार्यों में अनियमितता हुई है। ग्रामीणों ने कुल 1.16 लाख रुपये की राशि के गबन का आरोप लगाया है।

वाउचर संख्या 269- 29/04/2026 खेत तालाब निर्माण (भीमन सिंह पिता रामदयाल, मनमरी) 3,000 रुपए, वाउचर संख्या 72- 04/04/2024 मरम्मत कार्य स्टॉप डैम (फूल सिंह के खेत के पास, मनमरी) सिंह के खेत के पास, मनमरी 30,839 रुपए सहित कुल 1,16,739 रुपए की निकासी की गई है। ग्रामीणों का कहना था वित्तीय वर्ष 2023-24, 2024-25, 2025-26 और अगस्त 2026 तक, ग्राम पंचायत द्वारा किए गए सभी टाइड और अनटाइड कार्यों में हुए व्यय, एवं कार्यालय के अन्य मदों में किए गए सभी खर्चों का सभी बिल भुगतान के कार्यों की विधिवत जांच किया जाए। यदि बिना कार्य किए शासकीय राशि का आहरण पाया जाता है, तो दोषी अधिकारियों, कर्मचारियों और संबंधित वेंडर्स के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही करने की कृपा करें।

दूसरे मामले में, तहसील व जनपद पंचायत कोतमा की ग्राम पंचायत गोहन्द्रा के निवासी मनोज कुमार बर्मन, हीरालाल केवट, रज्जू ढीमर, शिवकुमार बर्मन सहित अन्य ग्रामीणों ने मनरेगा कार्यों में भारी वित्तीय अनियमितता की शिकायत प्रस्तुत की।

ग्रामीणों ने मनरेगा पोर्टल के सामग्री रजिस्टर का हवाला देते हुए बताया कि धरातल पर बिना कोई कार्य कराए शासकीय राशि का आहरण कर लिया गया है। ग्रामीणों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, वसुधा वंदन वाटिका विकास कार्य (27,900 रुपये) और खेत तालाब निर्माण (55,000 रुपये) जैसे कार्यों में अनियमितता हुई है। ग्रामीणों ने कुल 1.16 लाख रुपये की राशि के गबन का आरोप लगाया है।

वाउचर संख्या 269- 29/04/2026 खेत तालाब निर्माण (भीमन सिंह पिता रामदयाल, मनमरी) 3,000 रुपए, वाउचर संख्या 72- 04/04/2024 मरम्मत कार्य स्टॉप डैम (फूल सिंह के खेत के पास, मनमरी) सिंह के खेत के पास, मनमरी 30,839 रुपए सहित कुल 1,16,739 रुपए की निकासी की गई है। ग्रामीणों का कहना था वित्तीय वर्ष 2023-24, 2024-25, 2025-26 और अगस्त 2026 तक, ग्राम पंचायत द्वारा किए गए सभी टाइड और अनटाइड कार्यों में हुए व्यय, एवं कार्यालय के अन्य मदों में किए गए सभी खर्चों का सभी बिल भुगतान के कार्यों की विधिवत जांच किया जाए। यदि बिना कार्य किए शासकीय राशि का आहरण पाया जाता है, तो दोषी अधिकारियों, कर्मचारियों और संबंधित वेंडर्स के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही करने की कृपा करें।

जनसुनवाई में तहसील पुष्पराजगढ़, ग्राम कोहका निवासी आरती चौधरी ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाए जाने, तहसील अनूपपुर, ग्राम छिल्पा निवासी मुकेश कुमार तिवारी ने अपने पिता के नाम दर्ज भूमि में धान की फसल का पंजीयन एवं फसल बीमा नहीं हो पाने संबंधी समस्या के निराकरण तथा तहसील पुष्पराजगढ़, ग्राम किरगी निवासी रानू चंद्रवंशी ने मनिहारी दुकान के लिए भूमि उपलब्ध कराने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया।

इसी प्रकार तहसील जैतहरी, ग्राम पाटन निवासी हीरालाल प्रजापति ने राशन उपलब्ध कराने, तहसील पुष्पराजगढ़, ग्राम बसनिहा निवासी सुरेश प्रसाद गुप्ता ने अधिक बिजली बिल आने तथा तहसील अनूपपुर, वार्ड क्रमांक 14 निवासी बलराम वर्मा ने वृद्धावस्था पेंशन दिलाए जाने संबंधी आवेदन कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किया।

You might also like!

Advertisment